सरकार को काम करने को मिले सिर्फ डेढ़ वर्ष, 2 वर्ष तो ‘छिकड़ी’ में ही बीते : जयराम

0
44

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार को काम करने के लिए केवल डेढ़ वर्ष ही मिला। 2 वर्ष तो छिकड़ी (मास्क) में ही निकल गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन सरकारों को काम करने के लिए पूरे 5 वर्ष मिले, वे सरकारें भी रिपीट नहीं हुईं लेकिन वर्ष 2022 के चुनाव में उनकी सरकार रिपीट होकर इतिहास रचेगी। विकास के दम पर ही सरकार रिपीट होगी।

यह भी पढ़ें : 

मुख्यमंत्री ने अर्की में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान अर्की क्षेत्र के लोगों ने भाजपा को पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से देश और राज्य के लोगों की दिनचर्या पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। 

यह भी पढ़ें : 

उन्होंने कहा कि सरकार ने महामारी के दौरान यह सुनिश्चित किया है कि प्रदेश में ऑक्सीजन, वैंटीलेटर, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी न हो।

यह भी पढ़ें : 

मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकार को स्वास्थ्य क्षेत्र पर ध्यान न देने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्य में ऑक्सीजन के सिर्फ  2 प्लांट थे जबकि आज प्रदेश में 10 ऑक्सीजन संयंत्र कार्यशील हैं और 28 शीघ्र ही स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने देश में कोविड की स्थिति को प्रभावी तरीके से संभालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :

उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण में प्रदेश देश में अग्रणी राज्य है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान सरकार ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में वर्चुअल माध्यम से लगभग 103 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए हैं।

यह भी पढ़ें : 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here