Thursday, May 22, 2025
Homeहिमाचलशिमलाहिमाचल पहुंची HRTC की 11 नई बसें, रोजाना आएगी 5-6 बसें- खटारा...

हिमाचल पहुंची HRTC की 11 नई बसें, रोजाना आएगी 5-6 बसें- खटारा बसों से मिलेगा छुटकारा

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की खटारा बसों की हालत अब सुधरने वाली है। हिमाचल प्रदेश में नई डीलक्स (एसी) और साधारण बसें आनी शुरू हो गई हैं। 11 नई बसें हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में पहुंच गई हैं। कंपनी की ओर से प्रतिदिन पांच से छह बसें बैंगलुरू से हिमाचल भेजने की बात कही गई है। अब नई बसों के आने से निगम की खस्ताहाल में सुधार होने की उम्मीद है।

वहीं, एचआरटीसी ने दो क्षेत्रीय प्रबंधकों को बसों का जायजा लेने के लिए नालागढ़ भेजा है। अधिकारी निगम की शर्तों के मुताबिक बसों का आकलन करेंगे। बता दें कि एचआरटीसी के बेड़े में कुल 205 बसें शामिल होने वाली हैं। जिनमें से 195 बसें इसी महीने आनी हैं। शेष बसें बाद में आएंगी।

परिवहन निगम से मिली जानकारी के मुताबिक, इन 205 में से 150 डीलक्स, जबकि अन्य साधारण बसें होंगी। डीलक्स बसों में हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बैक पुश सीटें, पांव रखने के लिए स्पेस फुट रेस्ट, पानी की बोतल रखने के लिए भी अलग से जगह बनाई गई है। शक्तिशाली इंजन वाली ये बसें अशोका ले लैंड कंपनी की हैं।

बता दें कि इस समय प्रदेश में करीब दो सौ जीरो वैल्यू बसें हैं। नई बसें आने के बाद इनमें कई बसें हटाई जाएंगी। अधिकांश डीलक्स बसें लांग रूटों पर चलाई जाएंगी। लांग रूटों से हटाई जाने वाली बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाना है। कोरोना के चलते हिमाचल के दर्जन रूट बंद हैं। एचआरटीसी के पास बसों की कमी के चलते रूटों पर बसें नहीं चलाई जा रही हैं। अब नई बसें आने से ये रूट बहाल हो जाएंगे। वहीं, फिलहाल एचआरटीसी के पास 3300 बसें हैं। नई बसों के आने से यह संख्या 35 सौ से अधिक हो जाएगी।

निगम का दावा है कि हर डिपो को 10 से 15 नई बसें दी जानी हैं। अतिरिक्त प्रबंधक निदेशक भूपेंद्र अत्री ने बताया कि बसें आनी शुरू हो गई हैं। जल्द बसों को डिपो में भेजना शुरू कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments