जो आजादी हमें मिली वो भीख थी, असली आजादी 2014 में मिली: कंगना रणौत

0
134

 

नई दिल्ली: बॉलीवुड की पंगा क्वीन अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहती है। एक बार फिर कंगना रणौत ने बेहद विवादित बयान दिया है।

हाल ही पद्मश्री पुरस्कार पाने के बाद एक नेशनल न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना रणौत ने कहा “जो आजादी हमें मिली, वह तो भीख थी। असली आजादी तो साल 2014 में मिली है।”

ये कोई पहला मौका नहीं है जब कंगना रणौत ने कोई विवादित बात कही हो। कंगना रणौत के विवादित बयानों की एक लंबी चौड़ी फेहरिस्त है।

अपने विवादित ट्विट्स के चलते ट्विटर ने कंगना का हैंडल भी आजीवन प्रतिबंधित कर दिया था। उधर, अब कंगना रनौत का आजादी को लेकर दिया गया बयान फिर चर्चा का विषय बन चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here