विधानसभा घेराव करने जा रहे थे ‘आप’ कार्यकर्ता, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, बरसी लाठियां

0
67

कांगड़ा: विधानसभा घेराव के लिए निकले आम आदमी पार्टी और पुलिस जवानों के बीच जोरावर स्टेडियम में सोमवार को धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस को आप कार्यकर्ताओं की रैली को तपोवन विधानसभा की ओर जाने से रोकने के लिए हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा।

इस धक्का-मुक्की के बीच कुछ आप कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं। इसमें एक बुजुर्ग कार्यकर्ता को एम्बुलेंस से धर्मशाला अस्पताल भी ले जाया गया, जहां उनको प्राथमिक उपचार दिया गया। इतना ही नहीं इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं को भी हल्की चोटें आईं जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं पर डंडे बरसाने का आरोप लगाया। जिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क बीच धरना दे दिया। काफी देर तक पुलिस ने उन्हें रोके रखा।

इसी बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने फिर से विधानसभा की ओर जाने का प्रयास किया, जिस पर दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की भी हुई। बीच-बीच में पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। पुलिस कर्मियों ने जैसे-तैसे पार्टी कार्यकर्ताओं को जोरावर स्टेडियम में रुकने को मजबूर कर दिया।

इसके बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह दुखद है कि पुलिस द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की की गई, जबकि पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से विधायकों से मिलने आए थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जोरावर स्टेडियम में घटित घटनाक्रम की जानकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में दें तथा इसका जवाब अपने संबंधित विधायकों से अवश्य मांगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here