Friday, May 16, 2025
Homeहिमाचलशिमलाहिमाचल में मौसम के बारे में बड़ी अपडेट, जानिए प्रदेश में कब...

हिमाचल में मौसम के बारे में बड़ी अपडेट, जानिए प्रदेश में कब होगी बारिश और बर्फबारी…

शिमला: हिमाचल प्रदेश के लोगों को मौसम आगामी चार दिन राहत देगा और मौसम साफ व शुष्क रहने की संभावनाएं हैं। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में खास परिवर्तन नहीं रहेगा, लेकिन दिन में गर्मी और सुबह व शाम तथा रात्रि में ठंड बढ़ेगी।

पिछले 24 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। न्यूनतम तापमान सामान्य रहे और अधिकतम तापमान उष्ण पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहे।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सबसे कम तापमान केलांग में -2.2 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान ऊना में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मैदानी/निचले पर्वतीय क्षेत्र, मध्य पर्वतीय क्षेत्र व उष्ण पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं हुआ है। औसतन अधिकतम तापमान भी सामान्य रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments