Homeहिमाचलमंडीदिल्ली और पंजाब में मिटाया भ्रष्टाचार, अब हिमाचल की बारी: केजरीवाल

दिल्ली और पंजाब में मिटाया भ्रष्टाचार, अब हिमाचल की बारी: केजरीवाल

मंडी: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने तिरंगा यात्रा निकाल कर प्रदेश में चुनावी हुंकार भरी। प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रोड शो के लिए तैयार विशेष ट्रक पर खड़े हुए और उनका काफिला न्यू विक्टोरिया पुल से ऐतिहासिक सेरी मंच पर पहुंचा। सेरी मंच से अरविंद केजरीवाल ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप ने सरकार बनाकर भ्रष्टाचार मिटा दिया है। अब हिमाचल की बारी है।

केजरीवाल ने कहा, पंजाब में आप की सरकार आए मात्र 20 दिन हुए हैं और भ्रष्टाचार खत्म कर दिया गया। अगर यकीन नहीं आता तो यहां के लोग पंजाब में मौजूद अपने रिश्तेदारों से पूछ लें। वहां कोई रिश्वत नहीं लेता। किसी की हिम्मत नहीं है पैसे मांगने की। जो पैसा खाएगा, वह सीधा जेल जाएगा। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश की चाबी आपके हाथ में हैं। हिमाचल में आप की क्रांति आएगी और दिल्ली और पंजाब के रिकॉर्ड टूटेंगे।

करीब पांच मिनट तक चले संबोधन की शुरुआत उन्होंने, आप लोगों ने दिल खुश कर दिया कहकर की। कहा कि उम्मीद नहीं थी इतने दोस्तों से मुलाकात होगी। हम मामूली लोग हैं, हमें राजनीति करनी नहीं आती। हमें काम करना आता है, स्कूल खोलने आते हैं, बिजली-पानी सस्ता करना आता है, भ्रष्टाचार दूर करना आता है। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रहे। हेलीकॉप्टर में दोनों सीएम करीब दो बजे मंडी के कांगणी हैलीपेड पर पहुंचे। एक घंटे के रोड शो के बाद करीब तीन बजे लौट गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments