हिमाचल से हैं UPSC की 3rd टॉपर गामिनी सिंगला, दूसरे प्रयास में पाई सफलता

0
51

बिलासपुर।। यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में शीर्ष स्थानों में इस बार लड़कियों का दबदबा रहा है। हिमाचल की बेटी गामिनी सिंगला (Gamini Singla) ने भी यूपीएससी 2021 की परीक्षा में बड़ी सफलता प्राप्त की है। गामिनी ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। पहले नंबर जेएनयू की छात्रा रहीं श्रुति शर्मा काबिज हुई हैं। दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल ने सफलता पाई है।

गामिनी बिलासपुर जिला के नैना देवी उपमंडल की रहने वाली है। गामिनी के माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं। पिता आलोक सिंगला और माता डॉक्टर नीरज सिंगला नैना देवी उपमंडल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टोबा और तरसुह में कार्यरत हैं। बेटी को तीसरा स्थान मिलने पर पूरा परिवार खुश है।

बता दें कि मूल रूप से गामिनी  और उनका परिवार पंजाब के सुनाम के रहने वाले हैं। लेकिन पिता हिमाचल में नौकरी करते हैं तो उन्होंने श्री नैना देवी और आनंदपुर साहिब की सीमा पर घर बनाया है और यहीं रहते हैं।

खुशी में परिवार विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी के दरबार में पहुंचा और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। गामिनी ने कहा कि माता श्री नैना देवी के आशीर्वाद से उन्होंने पूरी मेहनत की है और जिसका फल उन्हें आज मिला है उन्होंने इसका श्रेय भगवान के साथ-साथ अपने पूरे परिवार को दिया है।

उन्होंने कहा कि वे देश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए काम करना चाहती हैं। गामिनी ने दूसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने अपने पिता डॉक्टर आलोक सिंगला को सफलता का श्रेय दिया। गामिनी की माता भी डॉक्टर हैं और हिमाचल में कार्यरत हैं।

गामिनी ने बताया कि वो 9-10 घंटे पढ़ाई करती थीं। ज्यादातर सेल्फ स्टडी पर ही फोकस किया। पटियाला में कोचिंग भी ली। गामिनी ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री ली है। यूपीएससी परीक्षा में समाजशास्त्र उनका वैकल्पिक विषय था। गामिनी के पिता डॉक्टर आलोक सिंगला हिमाचल के बिलासपुर जिले के नयना देवी के सिविल अस्पताल मैं कार्यरत हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार इस परीक्षा में कुल 685 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से हर साल आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के पदों पर चयन हेतु सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here