HP Board 12th Class Result: 93438 छात्र पास, 5220 फेल

0
67

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गए हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज ये रिजल्ट जारी किये हैं। इस बार 92.77 फीसदी रिजल्ट रहा है।

1 लाख 799 विद्यार्थियों में से 93,436 बच्चे पास हुए हैं जबकि 5220 बच्चों को फेल किया गया है। 702 को कंपार्टमेंट घोषित किए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि आठ बिंदुओं को आधार मानकर रिजल्ट बनाया गया है। एसओएस के छात्रों का रिजल्ट अभी बाद में घोषित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here