हिमाचल: आज खत्म होगा 10वीं के छात्रों का इंतजार, दोपहर 2 बजे घोषित होगा रिजल्ट

0
1933

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज यानी वीरवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट दोपहर 2 बजे घोषित होगा।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। आज दोपहर दो बजे हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव प्रेस वार्ता कर रिजल्ट घोषित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here