हिमाचल: देश के सबसे लंबे रूट ‘दिल्ली-लेह’ पर बहाल हुई HRTC की बस सेवा

0
111

लाहौल-स्पीति।। देश के सबसे लंबे रूट ‘दिल्ली-लेह’ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस सेवा बहाल हो गई है। आठ महीने बाद यह बस सेवा बहाल हुई है। उपमंडल अधिकारी केलांग प्रिया नागटा ने बस को हरी झंडी देकर केलांग से लेह के लिए रवाना किया।

पहले दिन 17 यात्रियों ने किया सफर

आठ महीने बाद बहाल हुई बस सेवा के पहले दिन 17 यात्रियों ने लेह के सफर किया। रविवार तड़के पांच बजे उपमंडल अधिकारी केलांग प्रिया नागटा ने बस को हरी झंडी देकर लेह के लिए रवाना किया।

देश का सबसे लंबा बस रूट

दिल्ली-लेह रूट देश का सबसे लंबा बस रूट है। जिसमें हिमाचल प्रदेश में लाहौल और स्पीति जिले के केलांग से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह तक बस सेवा आठ-नौ महीने बंद रहती है। जो कि अब बहाल हो गई है। केलांग से लेह की दूरी 365 किलोमीटर है, जबकि लेह से दिल्ली की दूरी 1026 किलोमीटर है। इसके लिए यात्रियों को 1,740 रुपये खर्च करने होंगे। लेह से दिल्ली के लिए बस तड़के तीन बजे चलेगी।

डेढ़ महीना पहले बहाल हो गई बस सेवा

इस बार मौसम को देखते हुए डेढ़ महीना पहले ही यह बस सेवा बहाल कर दी गई है। पिछले साल की बात करें तो एक जुलाई को बस सेवा बहाल हुई थी और 15 सितंबर को स्थगित कर दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here