शिमला: पांच साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, लोगों में दहशत

0
55

 

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर के राम नगर वार्ड के डाउनडेल क्षेत्र से दिवाली की रात तेंदुआ पांच साल के मासूम को उठाकर ले गया है। बच्चे को खोजने के लिए पुलिस व वन विभाग के वन्य प्राणी विंग की टीम साथ लगते जंगल में सर्च अभियान चला रही है।

जानकारी के अनुसार दिवाली की रात दो बच्चे डाउनडेल में स्थित एक मंदिर के पास खेल रहे थे। इसी बीच पटाखों के शोर के बीच तेंदुआ एक बच्चे को उठा ले गया।

बच्चे की पहचान योगराज (पांच) पिता केदार शर्मा निवासी दाड़लाघाट सोलन के रूप में हुई है। शहर में तेंदुए द्वारा बच्चे पर हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले शहर में दहशत का का मौहाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here