Sunday, May 18, 2025
HomeNews | समाचारहिमाचलमंडी जयराम की तो, सड़कें किसकी हैं: विक्रमादित्य सिंह

मंडी जयराम की तो, सड़कें किसकी हैं: विक्रमादित्य सिंह

मंडी: हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए अब मात्र एक हफ्ता ही रह गया है। ऐसे में कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही दलों के नेता एक-दूसरे पर वार पलटवार करने से नहीं चूक रहे हैं। सीएम जयराम ठाकुर लगातार मंडी का मुख्यमंत्री होने की बात कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता सीएम पर मंडी में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं।

हाल ही में कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंडी की खस्ताहाल सड़कों को लेकर सीएम जयराम पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “मंडी तो जयराम जी की है, पर मंडी की सड़के किसकी हैं?”

यही नहीं, विक्रमादित्य ने इसके बाद लिखा कि हेलिकॉप्टर से सैर सपाटा करने वालों को, ज़मीन की हक़ीक़त का क्या पता। 4 साल से WORK IN PROGRESS हैं, कब यह सड़के पक्की होंगी, पूछता हैं मंडी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments