Technical University: B.Tech की खाली सीटों के लिए होगी ऑनलाइन काउंसलिंग

0
163

हमीरपुर: तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की खाली सीटों को भरने के लिए चौथे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग करने का फैसला लिया है। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि कई शिक्षण संस्थानों में बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की सीटें खाली रह गई हैं।

बीटेक की खाली सीटों का ब्योरा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर 26 अक्तूबर को अपडेट किया जाएगा। 27 से 29 अक्तूबर तक विद्यार्थी ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए शिक्षण संस्थान का चयन कर सकते हैं। 30 अक्तूबर को चौथे चरण की काउंसलिंग का परिणाम घोषित किया जाएगा। एक से तीन नवंबर तक विद्यार्थियों को आवंटित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here