Wednesday, April 30, 2025
Homeहिमाचलकांगड़ाकांगड़ा: सोमवार से सुबह 7:45 बजे खुलेंगे स्कूल, दोपहर एक बजे होगी...

कांगड़ा: सोमवार से सुबह 7:45 बजे खुलेंगे स्कूल, दोपहर एक बजे होगी छुट्टी

कांगड़ा।। बढ़ती गर्मी के चलते अब हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय में बदलाव कर दिया गया है। सोमवार 23 मई से कांगड़ा जिले में स्कूल सुबह 7:45 बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे छुट्टी होगी। जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के खुलने व बंद होने का यही समय निर्धारित किया गया है।

इस संदर्भ में डीसी कांगड़ा ने 20 मई को निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूलों का समय बदलने का यह फैसला बच्चों में गर्मी संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। यह आदेश 23 मई से लागू होंगे तथा आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।

जिले के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी होने के कारण बच्चों में गर्मी संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि दोपहर के समय यदि स्कूल खुले रहते हैं तो आगामी दिनों में अधिक संख्या में स्कूली बच्चे बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। स्थिति और न बिगड़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय में कुछ बदलाव किया है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के संबंध में उपनिदेशक उच्च व प्रारंभिक शिक्षा सहित समस्त एसडीएम को सूचित कर दिया गया है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति या अधिकारी आदेश में बाधा बनता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि लगातार बढ़ते गर्मी के प्रकोप के चलते बच्चे बीमार हो रहे हैं। इसके चलते स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय में कुछ बदलाव किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments