Saturday, March 25, 2023
Homeहिमाचलशिमलाशिमला शहर में सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटकों ने ताक पर रखे...

शिमला शहर में सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटकों ने ताक पर रखे कोरोना नियम

शिमला: पहाड़ों की रानी शिमला में शनिवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। शुक्रवार रात से ही जाखू में फाहे गिरने शुरू हो गए थे। सुबह के समय ढली, संजौली, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार, रिज मैदान सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, रात 10 बजे दोबारा बर्फबारी शुरू हो गई।

मौसम विभाग ने चार दिन पहले ही बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी कर दिया था जिसके चलते शुक्रवार से ही भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचने शुरू हो गए थे। शनिवार को भी पूरा दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से सैलानी शिमला पहुंचे।

रिज मैदान पर बर्फपारी शुरू होते ही सैलानियों ने खुशी से नाचना गाना शुरू कर दिया। आसमान से गिरते बर्फ के फाहों को देख कर सैलानी उत्साहित हो गए। बर्फबारी के बीच सैलानियों ने रिज मैदान पर घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया। मालरोड पर दिनभर सैलानियों की भारी भीड़ जुटी रही। कोरोना नियमों को ताक पर रख कर सैलानी बिना मास्क टहलते दिखे। शारीरिक दूरी के नियम की भी परवाह नहीं की गई। रात को बर्फबारी शुरू होने पर भी इसी तरह का दृश्य देखने को मिला। नाईट कर्फ्यू का भी पालन नहीं किया गया।

वहीं, शनिवार को शहर के होटलों में आक्यूपेंसी करीब 70 से 80 फीसदी रही। शिमला के अलावा मशोबरा, कुफरी और नारकंडा के होटलों तथा होम स्टे में भी अधिकतर कमरे बुक रहे। सर्कुलर रोड से मालरोड जाने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी शनिवार को पूरे दिन सैलानियों की कतारें लगी रहीं। हसन वैली, छराबड़ा और कुफरी में भी शनिवार को सैलानियों का भारी जमावड़ा रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments