Saturday, March 25, 2023
HomeNews | समाचारहिमाचलसड़कों की हालत देखकर लगता नहीं विकास यहाँ पहुँचा है: कन्हैया कुमार

सड़कों की हालत देखकर लगता नहीं विकास यहाँ पहुँचा है: कन्हैया कुमार

मंडी: कांग्रेस की ओर से पहली बार चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल पहुंचे कन्हैया कुमार ने यहां कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का विज्ञान विज्ञापन है। पूरी सरकार विज्ञापन से चल रही है। BJP का तो नारा ही होना चाहिए कि अब की बार विज्ञापन सरकार।

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ मंडी पहुंचे कन्हैया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली से सैलानी मंडी पहुंच जाता है। प्रदेश का सेब दिल्ली पहुंच जाता है। मगर प्रदेश में सड़कों की हालत देखकर कोई भी कह सकता है कि विकास यहां नहीं पहुंचा। दूसरे की पीड़ा वही समझ सकता है जिसने खुद पीड़ा झेली हो। मोदी कहते हैं कि वह हिमाचल में प्रभारी रहे हैं। उन्हें पहाड़ के लोगों का दर्द मालूम होना चाहिए।

कन्हैया ने कहा कि पंप पर पेट्रोल भरवाते लग रहा था कि जैसे कोई सीरिंज से खून निकाल रहा है। सामने ही फ्लैक्स बोर्ड पर नरेंद्र मोदी का हंसता नजारा देख रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि जैसे सरसों का तेल पेट्रोल को आवाज दे रहा है कि आओ हमारे पास बराबर हो जाएं और डबल सेंचुरी मारें।

कन्हैया ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में जो वायदे किए थे वह आज तक पूरे नहीं हो पाए। अभी तक तो कांग्रेस के काम का ही फीता काटा जा रहा है, न जाने अपने काम का फीता कब काटेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि भाजपा का घोषणापत्र साथ रखें। जब भी BJP वाले वोट मांगने आएं तो उन्हें दिखाकर पूछें इसका क्या हुआ।

कन्हैया ने कहा कि BJP का मतलब ही ,बडका झूठ पार्टी, है। उन्होंने कहा कि भाजपा फिर से कोई शगूफा छोड़ेगी ताकि लोगों का ध्यान असली मुद्दों से हट जाए। इनका काम झूठ बोलो राज करना है। उन्होंने कहा कि जैसे रसोई में पक रही रोटी को समय से नहीं पलटेंगे तो जल जाती है वैसे ही इस उपचुनाव में सबक सिखा दिया जाए।

भाजपा उम्मीदवार के सैनिक होने के सवाल पर कन्हैया ने कहा कि सामान्य ज्ञान की बात है कि सेना को राजनीति में नहीं लाना चाहिए। सेना को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। खुद पर लगे आरोपों के बारे में उन्होंने कहा कि वह भाजपा को कभी सीरियसली नहीं लेते क्योंकि सिर्फ झूठ बोलना ही इनका काम है। यह जंग न्याय और अन्याय के बीच है। उन्होंने कहा कि भले ही एक सांसद के जीतने से कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी लेकिन इसका संदेश जाएगा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments