हिमाचल: फिर भिड़े छात्र- वो अकेला था, दूसरी तरफ पूरी पलटन- कोई बोला मुंह तोड़, कोई बोला सिर फोड़

0
144

 

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर के स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बीच आपस में मारपीट के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। कभी छात्र आपस में मारपीट कर रहे है तो कभी छात्राएं।

हमीरपुर में पिछले दिनों छात्राओं में आपसी भिड़त हुई थी। उसके पश्चात् जिला सोलन के धुंधन स्कूल में स्कूली छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। अब वीरवार को जिला हमीरपुर के एक सरकारी स्कूल में एक छात्र द्वारा दूसरे छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है।

एक स्कूली छात्र स्कूल मैदान में दूसरे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा है और गालियां-गलोच भी कर रहा है, जबकि उसके मित्र छात्र को छुड़ाने की बजाए मारपीट के लिए उकसा रहे हैं। वो अकेला था, दूसरी तरफ पूरी पलटन, कोई बोला मुंह तोड़, कोई बोला सिर फोड़ को किसी ने कहा घुटने से पेट में मार। यह दोनों छात्र 12वीं क्लास के बताए जा रहे हैं। इन दोनों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ। इसका पता अभी नहीं लग पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here