Tuesday, March 28, 2023
HomeEntertainmentBollywoodहिमाचल: बॉलीवुड में चला बिलासपुर की मनीषा का जादू

हिमाचल: बॉलीवुड में चला बिलासपुर की मनीषा का जादू

बिलासपुर: बिलासपुर की अभिनेत्री मनीषा ठाकुर ने बॉलीवुड अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। ”कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता जरा तबीयत से पत्थर उछालो तो यारों।” यह उक्ति शत प्रतिशत चरितार्थ होती है हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के नमहोल क्षेत्र निवासी बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री मंजू देवी जो अब बॉलीवुड में मनीषा ठाकुर के नाम से जानी जाती है।

मनीषा ठाकुर ने अपने मेहनत, लगन, संघर्ष व आत्मविश्वास के दम पर आज बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री व पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय का का लोहा मनवा रही है। मनीषा ठाकुर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। बहुत कम समय में उन्होंने एक लंबी दूरी तय किया है “टेक इट इजी”, ”दावत ए इश्क”, ”गलती सिर्फ तुम्हारी”, “ट्रेड” जैसी हिंदी व साउथ की फिल्मों में सशक्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली मनीषा ठाकुर का हाल ही में “इश्क की बरसातें” नाम की हिंदी म्यूजिक वीडियो रिलीज हूई है, जिसने देश के जाने-माने म्यूजिक चैनलों पर धूम मचाई हुई है।

जिसमें मनीषा ठाकुर के साथ अभिनेता सुनील कुमार ने बतौर हीरो अपनी भूमिका अदा की है। इस म्यूजिक वीडियो का निर्माण मनीषा फिल्मस, राजप्रभा फिल्मस और एस के वर्ल्ड इंटरटेनमेंट ने किया है।

वहीं, इसके निर्माता मंजू देवी,मनीष सिंह और सुनील कुमार हैं, ड्रेस डिजाइनर ठाकुर शिवेंदु शेखर, निर्देशन की कमान मनीष सिंह और शिवेंदु शेखर ने संभाली है। इसके म्यूजिक डायरेक्टर सुनील-रजत और गायक अशोक सिंह हैं।

इस खूबसूरत गाने के गीतकार सोहम मजूमदार हैं। इस गाने के सिनेमैटोग्राफर रणजीत सिंह, राकेश जयसवाल और दुर्गेश गुप्ता हैं। यह म्यूजिक वीडियो 30 सितंबर को जी म्यूजिक द्वारा वर्ल्ड वाइड रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया गया।

इस गाने को लेकर मनीषा ठाकुर काफी उत्साहित और भावुक भी हैं। उन्होंने बिलासपुर में स्थित लेक व्यू होटल में अपनी फिल्मी यात्रा की बात करते हुए बताया कि यह सफर इतना आसान नहीं था। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण परिवेश से निकलकर मुंबई मायानगरी में जगह बनाना बहुत ही कठिन था, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। अपने स्किल पर काम किय। लगातार सीखने में विश्वास किया। सतत प्रयास जारी रखा। आज परिणाम सबके सामने हैं ।

हाल ही में मनीषा 4 फिल्में साइन की जिसमें उन्होंने पंजाब व हिमाचल फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख करते हुए दो पंजाबी व एक हिंदी फिल्म और एक दक्षिण भारतीय फिल्म साइन की है जो 2022 में रिलीज होगी। वर्तमान में मनीषा एक दक्षिण भारतीय फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा उनकी चार फिल्में रिलीज को तैयार है, जिसमें जीनत अमान के साथ एक हिंदी फिल्म और “धलापति” नाम से उनकी एक बड़ी साउथ की फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरो में दस्तक को तैयार हैं।

मनीषा ने दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आज मैं जहां भी हूं, इसमें दर्शकों का बहुत बड़ा प्यार रहा है। आशा करती हूं कि दर्शकों का प्यार एवं स्नेह भविष्य में बना रहेगा। उन्होंने दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि मेरी रिलीज होने वाली फिल्मों को अवश्य देखें। मझे विश्वास है मेरी रिलीज होने वाली फिल्में आपको बहुत ही पसन्द आएगी।

मनीषा ने यह भी कहा हिमाचल प्रदेश में टेलेंट की कमी नहीं है। हिमाचली लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। उन्हें मात्र आवश्यकता है सही शिक्षा व कैरियर के क्षेत्र में दिशा प्रदान करने की। वह जिस भी क्षेत्र में जाती हैं, वहां झंडे गाड़कर दिखाती हैं। इस बात का इतिहास गवाह है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments