Saturday, March 25, 2023
HomeNews | समाचारहिमाचलहिमाचल: तीन नए विधायक कल लेंगे शपथ

हिमाचल: तीन नए विधायक कल लेंगे शपथ

शिमला: सोमवार को उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले तीन नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार अपने कक्ष में कांग्रेस के तीनों नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। जुब्बल-कोटखाई से विजयी रोहित ठाकुर, फतेहपुर से विजयी भवानी सिंह पठानिया और अर्की से विजयी संजय अवस्थी सोमवार को विधायक पद की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण करने के बाद यह तीनों प्रदेश विधानसभा के विधिवत तौर पर विधायक बन जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 19 से बढ़कर 21 हो जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया और पूर्व मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के चलते प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्तूबर को मतदान हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments