Friday, May 23, 2025
Homeहिमाचलशिमलापोस्टर में नहीं, दिलों में समाए हैं वीरभद्र सिंह- पोस्टर जीवंत लोगों...

पोस्टर में नहीं, दिलों में समाए हैं वीरभद्र सिंह- पोस्टर जीवंत लोगों के लगते हैं: सुक्खू

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रदेश भर में जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है और उनके पोस्टर लगाए गए हैं। सुक्खू के स्वागत समारोह के लिए पार्टी मुख्यालय में लगे पोस्टरों से वीरभद्र सिंह की फोटो गायब दिखी।

इन पोस्टरों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाडा, राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा, संजय दत्त, तेजेंद्र पाल सिंह बिट्टू, प्रतिभा सिंह व मुकेश अग्निहोत्री सहित सुक्खू की फोटो थी। यह पोस्टर खासी चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा जो पोस्टर बनाए गए हैं उसमें वीरभद्र सिंह की फोटो भी लगाई गई है।

इसको लेकर पूछे सवाल के जवाब में सुक्खू ने कहा कि वीरभद्र सिंह लोगों के दिल में समाए है। पोस्टर जीवंत आदमियों के लगते हैं। वीरभद्र सिंह के अक्स के रूप में उनके बेटे व विधायक विक्रमादित्य सिंह हमारे साथ मंच पर बैठे हुए हैं।

सुक्खू ने कहा कि हर चीज को राजनीतिक तरीके से जोड़ने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी एकजुटता से आगे बढ़ रही है। ग्रुप पॉलिटिक्स का समय अब खत्म हो गया है।

बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरभद्र सिंह के विरोधी माने जाते थे और अध्यक्ष रहते हुए भी सुखविंदर सिंह सुक्खू और वीरभद्र सिंह एक दूसरे पर बयान बाजी करने से गुरेज नहीं करते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments