उना महिला विंग की जिला संयोजक बंदना ठाकुर के आकस्मिक निधन पर आम आदमी पार्टी शोक ग्रस्त

0
25

Himachal VOICE ब्यूरो, ऊना। आम आदमी पार्टी की महिला विंग ऊना जिला की संयोजक वंदना ठाकुर का आकस्मिक निधन हो जाने से आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। वे अपने जीवन काल में पार्टी की एक कर्मठ कार्यकर्ता रही। वे आरंभ से ही आम आदमी पार्टी से जुड़ी रही और उन्होंने आम आदमी की समस्याओं को समझते हुए कई आंदोलनों में भाग भी लिया और सरकार की गलत नीतियों का पुरजोर विरोध भी किया।

स्वर्गवासी वंदना ठाकुर ने अपने जीवन काल में महिलाओं के लिए एक मिसाल पेश की और कई महिलाओं को प्रोत्साहित भी किया। आम आदमी पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here