पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्राम पंचायत आनी के प्रधान लाल सिंह ने ग्रामवासियों के साथ कराया पौधारोपण

0
36

आनी (मधु शर्मा):  ग्राम पंचायत आनी के वर्तमान प्रधान लाल सिंह ने ग्रामवासियों के सहयोग से खाली वन भूमि पर वृक्षारोपण किया।आनी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आनी में ग्राम पँचायत प्रधान लाल सिंह ने मनरेगा मजदूरों से गांव में पौधों को लगवाने का  आह्वान किया है। 

यह वृक्षारोपण गांव धार के निकट  खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण कराया गया ताकि इसकी देखरेख गांववासी स्वयं कर सके। गांव के आस पास खाली पड़ी वन भूमि का सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है, गांव के साथ बनाये गए खेल मैदान  के चारो और से पौधारोपण किया गया।

गांव के अधिकतर लोगों ने पौधारोपण में श्रमदान किया। वन विभाग के द्वारा चार प्रजातियों शीशम, जामुन, सागौन के पौध दिए गए थे। इस पौधरोपण में धार गांव की महिला मण्डल और युवक मण्डल के सदस्यों  द्वारा पूरा सहयोग किया गया।

पौधरोपण में महिला मण्डल सचिब  अंजू ठाकुर  व सदस्य शांता ठाकुर, मैना देवी, ज्येष ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, तारा देवी और युवक मण्डल के सदस्य विजय, संदीप ठाकुर, पियूष ठाकुर, वंशुल ठाकुर, सोहम ठाकुर, तमना और संतीश कुमार आदि ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here