राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निथर ने ऑनलाइन गतिविधियों से किया सफल पौधरोपण

0
41

आनी, मधु शर्मा। बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता के लिए राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निथर के संयोजको ने बच्चों के लिये आनलाइन ही पौधरोपण  की गतिविधियों का आयोजन किया। जिसमें पेड़ लगाना, बर्ड फीडर बनाना, पर्यावरण जागरुकता के लिये पोस्टर बनाना, निबंध, स्लोगन लिखना आदि गतिविधिया प्रमुख थी।

वर्ग जूनियर से सीनियर के लिए अलग तथा वर्ग 1 से 6 के लिए अलग गतिविधियों का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर पर्यावरण के प्रति अपनी जागरुकता दिखाई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्म पाल तथा एन एस एस कोऑर्डिनेटर व एन एस एस लेडी कॉर्डिनेटर बिमला सिंह ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर बच्चों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की व स्वयं स्कूल में ही पौधरोपण किया। स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मपाल ने कहा कि हर व्यक्ति को ये समझना होगा कि जब पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तब ही इस धरती पर जीवन संभव है।

वहीं स्कूल की एन एस एस कॉर्डिनेटर पवन कुमार ने भी बच्चों को पौधरोपण करने में उत्साह दिखाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि जीवन में बदलाव लाना बहुत जरुरी है। वर्तमान समय में कोविड-19 से लड़ने के लिए हमें अपने आसपास के पर्यावरण को मजबूत बनाने की बेहद आवश्यकता है। हमारा पौधरोपण  करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रकृति की रक्षा के लिये जागरूकता बढ़ाना है। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका बिमला सिंघा,पवन कुमार,निर्मला कटोच,कमलेश वर्मा,हरजीत आज़ाद,कपिल भंडारी, एन एस एस स्वयंसेवियों तथा अभिभावकों का योगदान सराहनीय रहा। इस उपलक्ष्य पर आनलाइन प्रतियोगिता का  भी आयोजन किया गया। सभी स्वयंसेवियों ने अपने घरों के आसपास  खाली जगह में 2 -2 पेड़ लगाने का प्रण लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here