लगातार दूसरे दिन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के सामने उलझे कांग्रेस कार्यकर्ता

0
42

कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह इतनी बढ़ गई है कि प्रदेशाध्यक्ष की भी कोई इज्जत नहीं रह गई है। हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का कद अब मात्र इतना ही रह गया है कि उनके सामने पार्टी के कार्यकर्ता आपस में ही लड़े जा रहे हैं।

दरअसल, कुलदीप सिंह राठौर इन दिनों मंडी जिला के दौरे पर हैं। जाहिर हैं उपचुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए दौरे किए जा रहे हैं। आज सोमवार को जोगिंदरनगर  में मंच पर ही कार्यकर्ता आपस में लड़ने लगे।

इससे पहले रविवार को सरकाघाट में भी कुलदीप राठौर के सामने ही पूर्व मंत्री रंगीला राम राव और युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यदुपति ठाकुर के समर्थक आपस में उलझ गए।

कांग्रेस के आंतरिक कलह का इस तरह सार्वजानिक मंच पर सामने आना स्पष्ट बता रहा है कि यही हाल रहा तो आने वाले समय में हमें कांग्रेस मुक्त हिमाचल प्रदेश देखने को मिल सकता है। 

कुलदीप राठौर ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि पार्टी के कार्यकर्ता उनके सामने ही लड़ पड़ेंगे, वह भी सार्वजानिक मंच से। प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते इन सभी विवादों का सार्वजनिक रूप से सामने आना पूर्णतया कुलदीप राठौर के संगठन संचालन क्षमता की नाकामयाबी है। 

उपचुनाव से पहले यदि कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को दुरुस्त नहीं करती है तो इसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनाव में भी भुगतना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here