शनिवार को दस मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

0
44

हिमाचल प्रदेश के दस मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में शनिवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 19 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें : 

शुक्रवार को राजधानी शिमला में दिन के समय मौसम साफ रहा। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। जिला चंबा के खड़ामुख-होली सड़क पर शुक्रवार को करीब दस घंटे यातायात ठप रहा।

यह भी पढ़ें : 

सुहाग नामक स्थान पर गुरुवार देर रात दो बजे पहाड़ दरक गया था, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर गिर गई। शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे मार्ग यातायात के लिए बहाल हो सका।

उधर, शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.0, सुंदरनगर में 33.2, बिलासपुर-भुंतर में 33.0, हमीरपुर में 32.8, चंबा में 31.9, कांगड़ा में 31.8, सोलन में 31.0, नाहन में 29.0, धर्मशाला में 28.2, कल्पा में 25.0, शिमला-केलांग में 24.3 और डलहौजी में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here