सरकारी नौकरी : इस विभाग में भरे जाएंगे 7000 से अधिक पद

0
41

हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी का कैसा आलम है इस बात से आप सभी बखूबी वाकिफ हैं। वहीं, सूबे की जयराम सरकार की तरफ से लगातार इस बात को लेकर दावे किए जाते रहे हैं कि उनकी नजर में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है और वे इसके निदान के लिए प्रयासरत भी हैं। इस कड़ी में विधानसभा में मानसून सत्र के अंतिम दिन जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया है कि विभाग में सात हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे।

यह भी पढ़ें : 

विधायक होशियार सिंह के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि वर्ष 2004-05 में सरकार ने फैसला लिया था कि दैनिक वेतन भोगी और वर्क चार्ज के पद सेवानिवृत्ति के साथ ही समाप्त हो जाएंगे। देहरा उपमंडल में 464 पद समाप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004-05 में पेयजल, सिंचाई योजनाओं की संख्या कम थी।

यह भी पढ़ें : 

मंत्री ने आगे कहा कि अब 12 हजार से अधिक योजनाएं कार्य कर रही हैं। जल जीवन मिशन में कई और योजनाएं भी आई हैं। ऐसे में रिक्त हो रहे पदों की प्रतिपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में चार हजार पद भरने की घोषणा की है। 1578 पद भरने की प्रक्रिया जारी है। 2322 पद भरने को भी मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें : 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here