10th Result: सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा बनीं टॉपर, 700 में से 699 अंक- दीजिए बधाई

0
9708

हमीरपुर: दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इस बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। कुल 71 विद्यार्थियों ने टॉप-10 मेरिट लिस्ट में जगह बनाई हैं। हमीरपुर जिला के नादौन की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने प्रदेश में टॉप किया है।

रिद्धिमा बनीं टॉपर

आज हिमाचल  प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है।

700 में से 699 अंक

रिद्धिमा 99.86 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश भर में अव्वल आई है। रिद्धिमा ने 700 में से 699 अंक हासिल किए हैं। रिद्धिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया है।

डॉक्टर बनना है सपना

रिद्धिमा ने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं।  इसलिए 11वीं कक्षा में उसने मेडिकल में एडमिशन लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here