12th Result: चालक की बेटी ने रोशन किया नाम, मेरिट लिस्ट में हासिल किया 7वां मुकाम

0
1370

मंडी: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में साइंस संकाय में मंडी जिला की छात्रा मनोरमा ने मेरिट लिस्ट में सातवां स्थान हासिल किया है। मनोरमा ने 500 में से 486 अंक हासिल किए हैं। इस मुकाम को हासिल करने के पीछे मनोरमा की कड़ी मेहनत और लगन है। इसके लिए मनोरमा ने रोजाना छह से साथ घंटो तक पढ़ाई की है।

मंडी के महाजन बाजार में स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा मनोरमा ने साइंस संकाय में सातवां स्थान हासिल कर ना सिर्फ अपने क्षेत्र का बल्कि अपने पूरे जिला का नाम रोशन कर दिया है। बेटी की इस उपलब्धि से उसके माता-पिता काफी खुश हैं।

मनोरमा के पिता सुखदेव एक चालक हैं। उन्होंने बताया कि वह बेटी की शिक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि मनोरमा की माता गृहिणी हैं। वहीं उसका छोटा भाई और बड़ी बहन भी है।

वहीं, अपनी इस सफलता पर मनोरमा ने बताया कि वह रोजाना छह से सात घंटे पढ़ाई करती है। उसका सपना है कि वह बैंकिंग क्षेत्र में नाम कमाए। जिसके लिए वह कड़ी मेहनत करेगी। मनोरमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here