15 दिन में होगा आनी पँचायत के पांच वार्डों में पानी की समस्या का हल

0
86

आनी (मधु शर्मा): आज आनी पँचायत के थबोली, धार, कष्टा, चनावाई, शाई, काहवी, लडोग और बारवी गांव के महिलाओं, युवक मंडल और युवाओं ने पेयजल और बागवानी की विभिन्न समस्याओं को मन्त्री के समक्ष रखी।

आनी पँचायत के लोगों ने जल शक्ति विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह के सामने पेयजल की दयनीय स्थिति के बारे में समझाया। मंत्री ने पंद्रह दिनों में समस्या हल करने का आश्वासन दिया। थबोली गांव से महिलाओं और युवकों का प्रतिनिधि मंडल मंत्री महेंद्र सिंह से मिला। उन्होंने कहा कि जल्द पेयजल समस्या को हल किया जाएगा। जल शक्ति विभाग के मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं के निवारण को तत्परता से अधिकारी निदान करें, उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को 15 दिन के भीतर समस्याओं का निपटारा करने के आदेश दिए।

इस अवसर पर स्थानीय भाजपा विधायक ,भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनी महेंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा के बरिष्ठ सलाहकार गंगा राम चंदेल और आनी पँचायत के पांच वार्डो की जनता उपस्थित रही।

आनी पँचायत के पांच वार्डो से आनी पँचायत के प्रधान लाल सिंह, उपप्रधान सुभाष ठाकुर, वार्ड पंच श्यामलाल संतोष ठाकुर, पिंकू शर्मा, विनोद कुमार, पहलाद शर्मा, बिटु, जीत शर्मा, लीला चंद शर्मा, भगत राम, बालकृष्ण, राकेश ठाकुर, रादेश ठाकुर तथा  विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय तलूणा पँचायत के लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here