नशा निवारण केंद्र के बाथरूम की ग्रिल तोड़कर 5 मरीज फरार

0
89

ऊना: नशा निवारण केंद्रों में उपचाराधीन मरीजों के भागने का क्रम लगातार जारी है। अब बहडाला के एक नशा निवारण केंद्र से एक साथ 5 मरीज फरार हो गए हैं।

मरीजों को केंद्र में न पाकर संचालक द्वारा पुलिस व प्रशासन को सूचित किया गया और साथ ही मरीजों के परिवारों को भी इस बारे में सूचित किया गया है। पुलिस ने फरार हुए मरीजों की तलाश शुरू कर दी है लेकिन शाम तक कोई मरीज नहीं मिल पाया था।

जानकारी के अनुसार उक्त नशा निवारण केंद्र में लगभग 17 मरीज नशे की लत छुड़वाने के लिए परिवारों द्वारा दाखिल करवाए गए थे। इनमें से 5 मरीज फरार हो गए। शनिवार तड़के 4 बजे बाथरूम के रोशनदान की ग्रिल तोड़कर 5 मरीज केंद्र से बाहर निकल गए और फरार हो गए। इसका पता चलते ही नशा निवारण केंद्र संचालक ने पुलिस के पास शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार फरार हुए मरीजों में से 2 मरीज हिमाचली हैं जोकि कांगड़ा जिले के रक्कड़ और ऊना जिले के बटूही से संबंधित हैं, वहीं 3 मरीज पंजाब से संबंधित हैं जोकि नूरपुर बेदी, मुकेरियां और नवांशहर के निवासी हैं। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में शिकायत आने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है और फरार मरीजों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here