Thursday, May 22, 2025
Homeहिमाचलबिलासपुरहिमाचल के लाल अंकेश समेत 7 जवान शहीद, अरुणाचल में बर्फीले तूफान...

हिमाचल के लाल अंकेश समेत 7 जवान शहीद, अरुणाचल में बर्फीले तूफान की चपेट में आए थे

बिलासपुर: अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में 6 फरवरी से लापता सेना के 7 जवान शहीद हो गए हैं। रेस्क्यू दल को सभी सातों जवानों के शव मिले हैं। सेना ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है।

सेना ने कहा कि खराब मौसम में हिमस्खलन और ऊंचाई वाले कामेंग सेक्टर में बर्फबारी के बीच गश्ती दल प्रभावित हुआ था। दुर्भाग्य से इसमें शामिल सभी जवानों की प्रयासों के बावजूद भी जान नहीं बचाई जा सकी।

शहीद हुए इन सात जवानों में हिमाचल के बिलासपुर जिले का रहने वाला 22 वर्षीय अंकेश भी शामिल है। अंकेश साल 2019 में सेना में भर्ती हुआ था। अंकेश के पिता भी सेना में रह चुके हैं।

बता दें कि रविवार को कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन की घटना सामने आई थी। लापता जवान रविवार को गश्त कर रहे एक सैन्य दल का हिस्सा थे। तभी पहाड़ी से हिमस्खलन होने से जवान उसकी चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद जवानों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान भी चलाया गया लेकिन इसके बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments