हिमाचल: मंडी के बाद केजरीवाल ने कांगड़ा को चुना, 23 अप्रैल को करेंगे रैली

0
118

कांगड़ा: मंडी रैली के बाद अब आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी 23 अप्रैल को कांगड़ा में विशाल जनसभा को सम्बोधित करने के लिए हिमाचल पहुंचेंगे। मंडी में 6 अप्रैल की रैली के बाद अरविन्द केजरीवाल अब प्रदेश में दूसरी रैली करने जा रहे है।

आप प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता हिमाचल में अब बदलाव का मन बना चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा जिस तरह से आप की मंडी रैली में लोग आप के समर्थन में खुल कर आए थे उससे ये साफ होता है कि जनता अब हिमाचल में भी पूरी तरह से बदलाव का मन बना चुकी है और बेहतर विकल्प के तौर पर आप को जनता हिमाचल में अपना समर्थन देने जा रही है।

आप प्रवक्ता ने कहा कि राज्य बनने के बाद से अब तक भाजपा और कांग्रेस बारी बारी से प्रदेश को लूट रही है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्रदेश में जनता के पास अब तीसरा विकल्प है जो केवल विकास को महत्व देता है। प्रदेश में लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे है और आम आदमी पार्टी पर भरोसा जता रहे है। आप सभी से आग्रह किया है कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आम आदमी पार्टी से जुड़े और कांगड़ा में अरविन्द केजरीवाल की जनसभा को सफल बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here