Homeहिमाचलशिमलाहिमाचल में कांग्रेस खत्म, विधानसभा चुनाव में आप और बीजेपी में मुकाबला:...

हिमाचल में कांग्रेस खत्म, विधानसभा चुनाव में आप और बीजेपी में मुकाबला: गौरव शर्मा

शिमला: आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि आप की बढ़ती लोकप्रियता और जनाधार से भाजपा की जमीन खिसकती नजर आ रही है। भाजपा आप कार्यकर्ताओं को तोड़ने में लगी है। हिमाचल की राजनीति में पिछले दिनों से उथल-पुथल मची है। आम आदमी पार्टी के दस्तक देते ही यह सब शुरू हुआ है।

उनका दावा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी। पिछले दिनों जिन लोगों ने भाजपा का दामन थामा है, उनका नाम किसी ने नहीं सुना था।

मंडी रैली से साफ हो गया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में मुकाबला आप और भाजपा में होगा। कांग्रेस देश के सभी राज्यों से खत्म हो गई है। आप पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है और किसी के जाने से पार्टी की चुनावी तैयारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हिमाचल की जनता बेहतर विकल्प चाहती है।

आम जनता अब चर्चा करने लगी है कि दिल्ली मॉडल और पंजाब में हो रहे विकास कार्यों से हिमाचल में भी अरविंद केजरीवाल की लहर आ रही है। भाजपा और कांग्रेस का जो खेल चल रहा था, उसे खत्म करने के लिए अब आम आदमी पार्टी आ गई है। आप ने दिल्ली में स्वास्थ्य, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर लोगों को राहत दी है। पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments