Friday, May 23, 2025
HomeNews | समाचारहिमाचलआदर्श युवक मंडल मोहडा ने मनाया स्वच्छ भारत दिवस

आदर्श युवक मंडल मोहडा ने मनाया स्वच्छ भारत दिवस

बिलासपुर: आज आदर्श युवक मंडल मोहडा द्वारा नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग द्वारा की गई।

राजेंद्र गर्ग न युवाओं व लोगों को स्वच्छ एवं सुंदर, गांव जिला व प्रदेश बनाने में अपनी अहम एवं कल्याणकारी भूमिका निभाने के लिए आग्रह किया।

इस मौके पर आदर्श युवक मंडल मोहडा के प्रधान अभिषेक शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ ठाकुर ,सतीश शर्मा, राजकुमार ,कुशल ठाकुर, ज्ञानचंद प्रिंस शर्मा ,संचित शर्मा, महिला मंडल पलासला की प्रधान ममता शर्मा, व सदस्य अंजना शर्मा पंकज महाजन, रेखा देवी ,माया देवी ,मनोरमा शर्मा ,सत्यदेव व लगभग 200 लोगों ने भाग लिया।

सभी के सहयोग से आज मोहडा गांव से मोहडा बाजार तक साफ सफाई की गई । प्लास्टिक व अन्य कचरे को अलग अलग किया गया। तथा कचरे को इकट्ठा करके उचित स्थान पर रखा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments