Sunday, May 18, 2025
Homeहिमाचलकांगड़ाबीजेपी ने सम्मान दिया तो पार्टी से, नहीं तो आजाद आजाद चुनाव:...

बीजेपी ने सम्मान दिया तो पार्टी से, नहीं तो आजाद आजाद चुनाव: अनिल शर्मा

 

कांगड़ा: अगर भाजपा सरकार ने सम्मान दिया तो पार्टी से चुनाव लड़ूंगा, नहीं तो आजाद ही जनता के सहयोग से विधानसभा के चुनावी लड़ाई लड़ूंगा। यह बात विधानसभा सदन से बाहर आकर विधानसभा क्षेत्र सदर मंडी के भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने उनके विभानसभा क्षेत्र के साथ हमेशा अनदेखी की है। विधानसभा सदन में शिक्षा को लेकर पूछे गए प्रश्न का भाजपा मंत्री उत्तर नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री उनके विधानसभा क्षेत्र में आते हैं तो कभी उद्घाटन पट्टी पर उनका नाम नहीं लिखा जाता है।

उन्होंने कहा कि सीएम व अन्य मंत्रियों ने उन्हें जनसभा के बीच लोगों के सामने प्रताडि़त किया है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने भाजपा सरकार को अपने मतों का इस्तेमाल कर असली आईना दिखाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments