Friday, May 23, 2025
Homeहिमाचलकांगड़ाहिमाचल: पुल से नीचे गिरी सेना की गाड़ी, तीन जवान गंभीर रूप...

हिमाचल: पुल से नीचे गिरी सेना की गाड़ी, तीन जवान गंभीर रूप से घायल

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में सेना की एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। हादसा हिमाचल-पठानकोट सीमा पर सोमवार सुबह हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, अचानक ब्रेक फेल हो जाने से सेना की एक गाड़ी चक्की पुल से नीचे आ गिरी।

इस हादसे में सेना के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सैनिकों को उपचार के लिए सेना के अस्पताल पठानकोठ पहुंचाया गया है। सेना और पुलिस ने हादसे वाले क्षेत्र को सील कर दिया है और हादसे की जांच की जा रही है।

अब वाहन की भी पड़ताल की जाएगी कि सच में ब्रेक फेल थे या फिर हादसे के कोई और कारण रहे, लेकिन इस हादसे में तीन जवान बुरी तरह से जख्मी हुई हैं, जिनका उपचार चल रहा है। अधिक जानकारी अभी सेना से एकत्रित की जा रही है।

थाना डमटाल के प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि सेना का वाहन मीरथल से पठानकोट जा रहा था, जिसका ब्रेक फेल होने से वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और नीचे चक्की खड्ड में गिर गया। हादसे में तीन सैनिक घायल हुए हैं, जिनको इलाज के लिए सेना के अस्पताल 167 में भर्ती करवा दिया गया है। फिलहाल सेना और पुलिस ने घटना वाले स्थल पर आम लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments