Tuesday, March 28, 2023
HomeNews | समाचारहिमाचलहिमाचल: पुलिस कांस्टेबल बनने की दौड़ में B.Tech और MBA डिग्री होल्डर

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल बनने की दौड़ में B.Tech और MBA डिग्री होल्डर

शिमला: हिमाचल प्रदेश में डेढ़ साल बाद हो रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।  पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए कुल 1.87 लाख आवेदन आए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इनमें बीटेक और एमबीए जैसी प्रोफेशनल डिग्री होल्डर भी शामिल हैं।

बड़ी संख्या में ऐसे आवेदन आएं हैं, जिनमें आवेदकों के पास पीजी की भी डिग्री है। डेढ़ साल बाद हो रही इस भर्ती में युवाओं का जोर इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि यह अकेली भर्ती होती है जो डायरेक्ट होती है। हालांकि इसमें रिवाइज वेतनमान जरूर आठ साल बाद मिलेगा लेकिन सुरक्षित नौकरी की वजह से भी युवाओं में इसे लेकर क्रेज हैं।

हालांकि इतने रिकॉर्ड आवेदनों के पीछे एक कारण यह भी है कि भर्ती करीब डेढ़ साल बाद हो रही है। वहीं, दूसरा कारण है कि युवाओं को भर्ती में शामिल होने के लिए आयु सीमा में दो साल की छूट दी गई है। इसकी वजह से ज्यादा संख्या में युवा आवेदन करने के लिए पात्र बन गए हैं।

फिलहाल पुलिस मुख्यालय आए हुए आवेदनों की जिलावार छंटनी शुरू कर दी है। अब छंटनी के बाद 8 नवंबर से जिलावार भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments