Tuesday, March 28, 2023
Homeहिमाचलशिमलाउपचुनाव हारे प्रत्याशियों पर बीजेपी का भरोसा कायम, चेतन बरागटा की जगह...

उपचुनाव हारे प्रत्याशियों पर बीजेपी का भरोसा कायम, चेतन बरागटा की जगह लेंगे अनिल डडवाल

शिमला: हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुए उपचुनावों में बीजेपी की जोरदार हार हुई है, लेकिन भाजपा को अभी उपचुनाव में उतारे प्रत्याशियों पर पूरा भरोसा है। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर और जुब्बल-कोटखाई से प्रत्याशी नीलम सरैइक  को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उपचुनावों में भले ही नीलम-सरैइक की जमानत जब्त हुई हो लेकिन अभी उन पर बीजेपी का भरोसा कायम है।

ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर और नीलम सरैइक को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। भाजपा ने दोनों हारे हुए प्रत्याशियों को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। बता दें कि आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक होने वाली है, जिसमें दोनों नेता शामिल होंगे।

इसके अलावा भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक के तौर पर ऊना जिला के अनिल डडवाल की नियुक्ति की गई है। पहले यह जिम्मेदारी चेतन बरागटा के पास थी। जुब्बल कोटखाई से टिकट न मिलने पर चेतन बरागटा ने भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा, जिसके बाद चेतन बरागटा को छह साल के लिए पार्टी स्व निलंबित कर दिया गया है।

वहीं, भाजपा सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी अब सोलन जिला की नालागढ़ से संबंध रखने वाले पुनीत शर्मा को दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इस संदर्भ में नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments