हिमाचल: सड़क से मलबा हटाते भूस्खलन की चपेट में आया BRO जवान, शहीद

0
47

लाहौल-स्पीति: भूस्खलन का मलबा हटाते समय सीमा सड़क संगठन यानी बीआरओ का एक जवान शहीद हो गया। घटना हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीती जिले की है। यहाँ संसारी-किलाड़ सड़क पर हुए भूस्खलन का मलबा हटाते बीआरओ का एक जवान मलबे की चपेट में आने से शहीद हो गया।

शहीद जवान की पहचान 28 वर्षीय पी. कार्तिक कुमार पुत्र पी. नारायण रेड्डी निवासी 2-111 पटेल रोड मदनपलाई चित्तूर आंध्र प्रदेश के रूप में हुई है। वह आरसीसी 94 में तैनात थे। दिवाली के दिन गुरुवार की शाम को तिंदी से दस किलोमीटर आगे मनाली-किलाड़ मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया था। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहन फंसे हुए थे।

इस दौरान बीआरओ के 94 आरसीसी का जवान डोजर लेकर सड़क को बहाल करने के लिए पहुंच गया। मलबा हटाते वक्त कार्तिक डोजर से उतर कर मुआयना कर रहे थे कि अचानक पहाड़ी से फिर भूस्खलन हो गया और वह इसकी चपेट में आ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही बीआरओ और पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और जवान को निकालकर सीएचसी उदयपुर पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

94 आरसीसी के ओसी मेजर दीपक भगत ने कहा कि शनिवार को मृतक जवान का पोस्टमार्टम कर शव उनके घर भेज दिया है। डीसी लाहौल स्पीति नीरज कुमार ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here