Tuesday, April 29, 2025
Homeहिमाचलशिमलावीकेंड कर्फ़्यू या लॉकडाउन? कल कैबिनेट बैठक में होगा फैसला- बसों में...

वीकेंड कर्फ़्यू या लॉकडाउन? कल कैबिनेट बैठक में होगा फैसला- बसों में 50 फीसदी हो सकती है ऑक्यूपेंसी

शिमला: हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के चलते राज्य सरकार शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में बंदिशों के साथ वीकेंड कर्फ्यू या लॉकडाउन जैसे कड़े फैसले ले सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बंदिशें बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं।

परिवहन निगम की बसों को 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ चलाने पर भी मंथन होना हैं। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले लोगों के लिए सरकार कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज अनिवार्य कर सकती है। स्वास्थ्य विभाग कैबिनेट की बैठक में कोरोना की वास्तविक स्थिति के बारे में प्रस्तुति देगा। बैठक में पिछले 10 दिन की कोरोना की स्थिति का ब्योरा रखा जाएगा। प्रदेश में महामारी तीन गुना रफ्तार से फैल रही है।

बता दें कि प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 6 हजार पार हो गई है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने 20 हजार आइसोलेट किट तैयार की हैं। प्रदेश में इस समय 17 मरीजों की हालत ठीक नहीं है। सरकार ने डॉक्टरों, नर्सों और फार्मासिस्टों के तबादलों व समायोजनों पर फिर रोक लगाई है। स्वास्थ्य विभाग के छह हजार कर्मचारियों की फील्ड में तैनाती की है।

वर्तमान में प्रदेश में 10 हजार सैंपलिंग रोजाना हो रही है। मुख्य सचिव लगातार कोरोना को लेकर जिला उपायुक्तों से फीडबैक ले रहे हैं। बताया गया कि ऑक्सीजन युक्त 11,000 बिस्तर तैयार कर लिए हैं। इनमें 1,080 आईसीयू बिस्तर शामिल हैं। कोरोना वार्ड में ऑक्सीजन लगाने और उतारने के लिए 1,400 स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments