हिमाचल: पिता बांटते हैं चिट्ठियां, बेटे ने पास की सीडीएस परीक्षा, देशभर में पहले स्थान पर आया

0
716

कांगड़ा: संघ लोकसेवा आयोग – यूपीएससी (UPSC) द्वारा घोषित किया गया कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDS Exam Results 2023) हिमाचल प्रदेश के लिए खुशखबरी लाया है। हिमाचल के बेटे ने इस परीक्षा में पूरे देश में टॉप किया है।

सीडीएस की परीक्षा में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर के गोरड़ा गांव के रजत कुमार ने देशभर में टॉप किया है। यूपीएससी की तरफ से यह परीक्षा सितंबर 2023 में आयोजित की गई थी। जिसमें योग्यता, उम्र और शिक्षा के आधार पर सीडीएस के लिए कुल 197 बच्चों का चयन किया गया है।

रजत की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। देशभर में पहला स्थान पाकर रजत ने हिमाचल प्रदेश, कांगड़ा और शाहपुर आया नाम रोशन किया है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि रजत ने इस एग्जाम के लिए कोई कोचिंग नहीं ली थी।

मिली जानकारी के अनुसार, रजत एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता प्रदीप कुमार भारतीय डाक सेवा की शाखा भानाला में कार्यरत हैं, जबकि माता बेबी गृहिणी हैं।

बता दें कि रजत ने पिछले वर्ष ही गवर्नमेंट कॉलेज शाहपुर से अपनी बीए की पढ़ाई पूरी की थी। जिसमें उन्होंने 82 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज में टॉप किया था। इसके लिए उन्हें स्कॉलरशिप भी मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here