विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका: दो विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

0
65

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस के दो विधायकों कांगड़ा से पवन काजल और नालागढ़ से लखविंद्र राणा ने बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है।

सीएम जयराम ठाकुर की मौजूदगी में दोनों विधायकों ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि भाजपा में जाने की अटलकों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को पवन काजल को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाकर पूर्व सांसद चंद्र कुमार को इस पद का जिम्मा सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here