HomeNews | समाचारहिमाचलसरकारी दफ्तर में कर्मचारियों ने सजा दी शराब की महफिल, खूब पीटे...

सरकारी दफ्तर में कर्मचारियों ने सजा दी शराब की महफिल, खूब पीटे टेबल

पालमपुर: शराब के नशे में मस्त कर्मचारियों ने एक सरकारी कार्यालय में जमकर दावत उड़ाई। इन कर्मचारियों ने टेबल बजाकर गीत-संगीत का भी खूब आनंद लिया। कार्यालय में कर्मचारियों की इस महफिल का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसमें ये कर्मचारी शराब के साथ गीत-संगीत का मजा लेते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को एसडीएम पालमपुर ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरों की महफिल में मस्त इन कर्मचारियों का किसने और कब वीडियो बनाया, नशे में चूर इन कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में करीब एक दर्जन कर्मचारी मौजूद हैं। ये राजस्व विभाग से संबंधित बताए जा रहे हैं। इनमें एक विभाग का अधिकारी भी है। इनके चेहरे वीडियो में साफ दिखाई दे रहे हैं।

यह वीडियो कब बना है, हिमाचल वॉइस न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका अभी कोई पता नहीं है। यह वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया में जारी हुआ है। वीडियो जारी होते ही विभाग में अंदरखाते हड़कंप मचा हुआ है। सरकारी कर्मचारियों के कार्यालय में हुई इस दावत को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया कहा कहना है कि वीडियो उनके ध्यान में आया है। इसमें कौन कर्मचारी मौजूद हैं, इसकी जांच शुरू कर दी है। जल्द इसका पता लगा लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments