Homeहिमाचलकांगड़ाहिमाचल: कांगड़ा के मंदिर बाजार में दो दुकानों सहित एक स्टोर में...

हिमाचल: कांगड़ा के मंदिर बाजार में दो दुकानों सहित एक स्टोर में लगी आग, लाखों का नुक्सान

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में आए दिन आग लगने की घटनाएं हो रही है। देर रात कांगड़ा के मंदिर बाजार में मनियारी की दो दुकानों के साथ एक स्टोर आग में जल कर राख हो गया। रात करीब दो बजे मंदिर रोड पर स्थित कमल किशोर व तिलक महाजन की दुकानों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने जब आग लगी देखी तो कांगड़ा अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

दुकानों में मनियारी का सामान होने के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। जिससे साथ लगती दुकानों के बोर्ड भी जल गए।लेकिन अग्निशमन विभाग ने 15 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया, जिससे आग अन्य दुकानों तक नहीं पहुंच पाई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुकानदारों का करीब लाखों के नुकसान का अनुमान है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी कांगड़ा अशोक कुमार ने बताया रात्रि 2:10 पर स्थानीय निवासी रोहित गुप्ता ने उन्हें मंदिर रोड पर दुकानों में आग लगने की जानकारी दी। सूचना मिलते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए और करीब 15 मिनट के अंदर ही आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कुछ और देरी हो जाती तो आग अन्य दुकानों में भी फैल सकती थी।

वहीं, उपमंडलाधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा सहित व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा , जिला परिषद् अध्यक्ष रमेश बराड़ ने घटना स्थल का दौरा कर अग्निकांड प्रभावितों को ढांढस बताते हुए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments