Monday, May 19, 2025
Homeहादसाकांगड़ा: पहाड़ी से पैर फिसला, 32 वर्षीय युवक की चली गई जान

कांगड़ा: पहाड़ी से पैर फिसला, 32 वर्षीय युवक की चली गई जान

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिला के ज्वालामुखी क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़ी से पैर फिसलने के कारण एक 32 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक युवक की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी गांव नालियां डाकघर बग्गी तहसील खुण्डियां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रवीण कुमार अचानक पहाड़ी से पैर फिसलने के कारण नीचे जा गिरा। घायल अवस्था उसे सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले जाया गया। जहां प्रारंभिक इलाज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस द्वारा आगामी पोस्टमार्टम की प्रकिया हेतु मृतक प्रवीण कुमार के शव को सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने इस संबंध में सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाकर उसका शव परिजनों को सौप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपॉल ने मामले की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments