Friday, May 23, 2025
Homeभारतनई दिल्लीहिमाचल: नशे का विदेशी सौदागर चढ़ा पुलिस के हत्थे, तंजानिया का रहने...

हिमाचल: नशे का विदेशी सौदागर चढ़ा पुलिस के हत्थे, तंजानिया का रहने वाला

बिलासपुर: नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस बार पुलिस को नशे के विदेशी सौदागर को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला पुलिस थाना तलाई की टीम ने दिल्ली के द्वारका गेट से नशे के विदेशी सौदागर को धर दबोचा है।

प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान तंजानिया निवासी डेशमंड उर्फ कोको ब्रो के रूप में हुई है। आरोपी दिल्ली से हिमाचल में चिट्टे सहित अन्य नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था।

गौरतलब है कि पुलिस थाना तलाई के प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर व मुख्य आरक्षी सुरेंद्र, सहित अन्य कर्मचारियों ने यातायात चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से 15 ग्राम चिट्टा बरामद किया था।

पुलिस पूछताछ में इन दोनों युवकों से पता चला था कि वह दिल्ली से तंजानिया के रहने वाले युवक से नशे की खेप खरीदते है और उसे हिमाचल में सप्लाई करते है। पुलिस ने तार से तार जोड़कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी और आखिर में नशे के इस सौदागर को दिल्ली के द्वारका गेट से गिरफ्तार किया गया।

इस मिशन में पुलिस के थाना प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर, मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र, चंद्रशेखर ,विपिन कुमार व कुनाल ने अहम भूमिका निभाई। बिलासपुर के एसपी एसआर राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments