बिलासपुर: कांग्रेस पार्टी ने उप चुनावों में जीत हासिल कर के जोरदार वापसी की है। कांग्रेस कमेटी घुमारवीं द्वारा उपचुनावों के नतीजों को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष जागीर मेहता की अध्यक्षता में पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया गया।
इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जयराम सरकार की दमनकारी नीतियों और केंद्र सरकार के खिलाफ वोट किया है, जिसका संकेत साफ है कि प्रदेश में आने वाले 2022 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने वाली है।
इस मौके पर प्रकाश महाजन, पवना शर्मा, गीता महाजन, कृष्ण बरुर, राजीव शर्मा, संजीव शर्मा, पवन नड्डा, रजनीश मेहता, आशीष शर्मा, नीतेश, सचिन भारद्वाज, सुभाष आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।