हिमाचल: 23 साल बाद हुई इतनी गर्मी, शिमला में गुरुवार की रात रही सबसे गर्म

0
254

शिमला: हिमाचल प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। राजधानी शिमला में 23 साल बाद गुरुवार की रात सबसे गर्म रही। शहर का न्यूनतम पारा 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 1999 में अप्रैल के दौरान शिमला का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

वहीं, शुक्रवार को ऊना में इस सीजन का अधिक तापमान रहा। ऊना में अधिकतम पारा 43 डिग्री पहुंच गया है। वर्ष 2017 में भी अप्रैल के दौरान ऊना का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा था। पांच वर्ष बाद दोबारा ऊना के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here