हिमाचल को मिली पहली महिला एंबुलेंस चालक, कांगड़ा की सड़कों पर एम्बुलेंस दौड़ाएगी नैंसी

0
58

 

कांगड़ा: महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। इसी बात को सार्थक करते हुए हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की 22 साल की नैंसी कतनौरिया ने नूरपुर में एंबुलेंस चालक (Ambulance Driver) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।

नैंसी हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) से प्रशिक्षित हैं और अब प्रदेश की प्रथम एंबुलेंस चालक के रूप में अपनी सेवा 102 एंबुलेंस नूरपुर में देंगी। नैंसी हिमाचल की पहली महिला एंबुलेंस चालक बन गई हैं।

जिला कांगड़ा के एंबुलेंस सेवा के प्रभारी ईशान राणा ने बताया कि हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर में चल रहीं 108 और 102 एंबुलेंस का संचालन बिहार की मेडस्वान संस्था को सौंपा है। संस्था ने पूर्व कर्मचारियों के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को भी मौका दिया है। नैंसी की कड़ी मेहनत और लगन को देखते हुए उन्हें चालक पद पर ज्वाइनिंग दी है।

नैंसी के अनुसार उसका सपना था कि वह एक कुशल चालक बनकर प्रदेश के लोगों की सेवा करें। ईशान राणा और मेडस्वान संस्था के अधिकारियों ने नैंसी को शुभकामनाएं दीं और एंबुलेंस की चाबी सौंपी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here