पुलिस के सामने पिस्तौल रखकर शख्स ने कहा, मैंने अपनी गर्लफ्रैंड का मर्डर किया है

0
63

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या करने के बाद खुद आरोपी ने पुलिस के सामने जाकर अपना गुनाह कुबूल कर लिया। ये मामला सामने आते ही पूरे पुलिस स्टेशन में हडकंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जिस पिस्तौल से उसने हत्या की थी उसे भी जब्त कर लिया गया है।

आरोपी पुलिस के पास खुद पिस्तौल लेकर पहुंचा। उसने कहा कि मैं इस पिस्तौल से अपनी गर्लफ्रैंड का मर्डर किया है। पुलिस ने जब हत्या करने का कारण पूछा तो उसने बताया कि गर्लफ्रैंड ने पहले तो उसके सारे खेत बिकवा दिये और उन रुपये से गहने बनवा लिये। गहनों के साथ-साथ उसने रुपये भी रख लिये। लेकिन अब शादी करने से इंकार कर रही थी। शख्स ने बताया कि वो बार-बार उसको अपशब्द बोलती थी और धमकी देती थी।

ये पूरा मामला बरेली के फतेहगंज पूर्वी के डगरोली गांव का है। शख्स का नाम रजनेश सागर है। उसके माता-पिता नहीं है। गर्लफ्रैंड के कहने पर उसने अपनी एक बीघा जमीन और ऑटो भी बेच डाला। बीते सोमवार को लड़की अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक पर बाजार जा रही थी। बाजार से लौटते वक्त जब लड़की भाई के साथ बाइक पर लौट रही थी तो रजनेश भी बाइक से आ रहा था। उसने बाइक से टक्कर मारी। जिससे लड़की का भाई दूर जाकर गिर गया।

इसके बाद शख्स ने लड़की से शादी करने के लिये कहा लेकिन उसने इंकार कर दिया। इतना सुनकर उसने लड़की के बाल पकड़े और सड़क पर खींचकर ले जाने लगा लेकिन फिर भी लड़की नहीं मानी। अंत में उसने ऐसी फायरिंग की जिससे गोली जाकर लड़की को लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here